एसएसबी कैंप बथनाहा में लगा रक्तदान शिविर

Updated:
विज्ञापन
एसएसबी कैंप बथनाहा में लगा रक्तदान शिविर

रक्तदान के बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बथनाहा. रक्तदान के बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा निर्देश पर बथनाहा मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में युवा जागृति मंच पूर्णिया ने एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस रक्तदान शिविर में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने भी रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिये. उक्त रक्तदान शिविर में वाहिनी के अधिकारी व कार्मिकों ने भी रक्तदान किया. शिविर में ब्लड बैंक पूर्णिया की मेडिकल टीम से संस्थापक पवन कुमार चौधरी, विवेक आनंद,उमर फारूक, नीतीश कुमार, प्रीति सिन्हा, सुरूचि कुमारी व 56 वीं वाहिनी से डॉ एच के शिंदे कमांडेंट चिकित्सा, पूर्णेन्दु प्रभाकर उप कमांडेंट व वाहिनी चिकित्सालय के अन्य कार्मिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन