नवोदय विद्यालय परीक्षा में बथनाहा का जलवा
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 25 May 2026 5:40 PM
हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रौशन
बथनाहा. बथनाहा स्थित प्रश्वीकृत मध्य विद्यालय कोशी शिविर बथनाहा में अष्टम वर्ग के हिमांशु कुमार दास पिता हनुमानवीर दास ने नवोदय विद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. बताया जाता है कि नवम कक्षा में एक मात्र खाली स्थान के लिए फरवरी माह में परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा में चार विषयों गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं हिंदी से कुल एक सौ अंक का प्रश्न पूछा गया था. जिसमें से हिमांशु ने 86 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर नवोदय विद्यालय अररिया में अपना स्थान बनाया. विद्यालय का नाम रौशन किया है. वहीं परीक्षा का परिणाम आने के बाद विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई. जबकि सोमवार को विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर हिमांशु को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार के द्वारा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










