पलासी थानाध्यक्ष व जेएसआइ के विरुद्ध ग्रामीणों ने एसपी को दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाये कई गंभीर आरोप

विज्ञापन

अररिया. पलासी थाना के रामनगर पंचायत के 432 ग्रामीणों के एसपी अंजनी कुमार को हस्ताक्षिरित आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है. एसपी को दिये गये आवेदन में ग्रामीणों का आरोप है कि पलासी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार व कनीय पुलिस कर्मी रत्नेश कुमार के द्वारा जान-बूझ कर झूठा मुकदाम दर्ज करा कर आर्थिक दोहन किया जाता है. एसपी को दिये गये आवेदन में पलासी थाना क्षेत्र के सनगोड़ा निवासी जमशेद आलम ने बताया कि सनगोड़ा वार्ड संख्या 09 में विवाद को सुलझाने वाले सरपंच प्रतिनिधि उनके शिक्षक पुत्र व सरपंच के देवर को थाना के बिचौलियों ने प्राथमिकी दर्ज कर झुठा मुकदमा में फसा दिया, अब थाना अध्यक्ष व रत्नेश कुमार के द्वारा उनसे केश कमजोर करने के नाम पर राशि की मांग की जा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच प्रतिनिधि लगातार तीन कार्यकाल से सरपंच के पद पर आसीन होकर न्याय संगत फैसला कर लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं. ऐसे इंसान के विरुद्ध किसी बिचौलिये के झांसे में आकर आवेदन करना दुखद है, मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग ग्रामीणों ने की है. वहीं मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी की गयी है, लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन