ePaper

अररिया में आज व कल होगा आनंदमार्ग का महासम्मेलन

Updated at : 04 Apr 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
अररिया में आज व कल होगा आनंदमार्ग का महासम्मेलन

देश के कोने-कोने से आयेंगे लोग

विज्ञापन

महासम्मेलन में बिहार व झारखंड के अलावा पूरे देश के आनंदमार्गी होंगे शामिल :42-प्रतिनिधि, अररिया आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से दो दिवसीय आनंदमार्ग धर्म महासम्मेलन 05 व 06 अप्रैल को वंदना विजय विवाह भवन अररिया में आयोजित किया गया है. इस धर्म महासम्मेलन में बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल व झारखंड से हजारों की संख्या में आनंदमार्गी शामिल होंगे. इस दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन में आनंदमार्ग के पुरोधा प्रमुख आचार्य किंशुक रंजन सरकार भक्तों को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर कलकत्ता से आये कलाकारों द्वारा दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन में संध्या को रावा के तहत श्री श्री आनंदमूर्ति द्वारा दी गई प्रभात संगीत व उनके दर्शन पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे. आनंदमार्ग का उद्देश आत्म मोकज्ञर्थ जगत हिताय यानि आत्मा की मुक्ती मोक्ष के साथ समाज का कल्याण करना है. आनंदमार्ग प्रचारक संघ भारत के अलावा विश्व के 180 देशों में हजारों प्राथमिक ””मध्य”” उच्च विद्यालय व महाविद्यालय का संचालन कर रही है. साथ हीं आनंदमार्ग का यूनिवर्सल रिलीफ टीम (अमर्ट) द्वारा विश्व में कहीं भी प्राकृतिक व मानव कृत विपदा आती है तो उसमें सैकड़ो स्वयंसेवक मानवता की सेवा में लग जाते हैं. आनंदमार्ग के प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ती जी ने मानवता के कल्याण के लिए 400 से अधिक पुस्तक का लेखन किये हैं. जिसमें दर्शनशास्त्र, भाषा विज्ञान, योगमनों विज्ञान, अर्थशास्त्र, कला, विज्ञान, संस्कृति, कृषि विज्ञान, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, पर्यावरण आदि शामिल है. साथ ही 5018 प्रभात संगीत की रचना भी की है. जो कि आठ भाषाओं बंगला, हिंदी, संस्कृत, अंगिका, मगही, मैथली, अंग्रेजी, उर्दू में है. आनंदमार्ग के दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीयस्तर का सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है. बताया गया कि अररिया में आयोजित दो द्विवसीय धर्म महासम्मेलन के आयोजन में भूक्ति के आचार्य विश्वेश्वर, आचार्य अवधूत, आचार्य कृष्णा कुमार, भुक्तिप्रधान पुण्यानंद जी, नागेश्वर प्रसाद, कृत्यानन्द जी, राजेंद्र जी, गणेश जी, अशोक जी, सुमंत्र जी व अन्य की भूमिका सराहनीय है. इस धर्म महा सम्मेलन में लगभग 200 सन्यासी भाग लेने के लिए शामिल हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन