युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 14 Apr 2026 7:32 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की एक 26 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर करीब आठ वर्षों से शारीरिक संबंध बनाने व युवक द्वारा दूसरी शादी रचाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड क्षेत्र की एक 26 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर करीब आठ वर्षों से शारीरिक संबंध बनाने व युवक द्वारा दूसरी शादी रचाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने पलासी थाना में युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें युवक मो अशरफ, तनवीर रहमान, मेहरोजुल, शहनवाज गांव मेहरो चौक शामिल हैं. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. —————————- बाइक चोरी, मामला दर्ज पलासी. प्रखंड क्षेत्र के मियांपुर गांव स्थित सरवर हाजी के दरवाजे से 31 मार्च को अज्ञात चोरों द्वारा बाइक बीआर 37 डी 8536 को चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. बाइक मालिक मियांपुर निवासी मो कौसर ने पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया. बताया कि काफी खोजबीन किया, लेकिन बाइक का कोई अता-पता नहीं चल पाया. थाना को विलंब से सूचना देने का कारण खोजबीन बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन