ePaper

अभाविप ने नये इकाई का किया पुनर्गठन

Updated at : 11 Jul 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने नये इकाई का किया पुनर्गठन

पुरानी नगर इकाई को किया भंग

विज्ञापन

अररिया. अभाविप नगर इकाई अररिया का स्थानीय परिषद कार्यालय परिसर में एक दिवसीय छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें पुरानी नगर इकाई को भंग कर नये नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विवि के सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया. छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए एमपी सिंह ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित छात्र संगठन है. विद्यार्थी परिषद का मानना है कि प्रत्येक सामाजिक समस्या का समाधान परिवार की अवधारणा के साथ बातचीत से ही निकलेगा. अंत में एमपी सिंह द्वारा पुरानी नगर इकाई को भंग कर अररिया नगर इकाई के नये दायित्वधारी की घोषणा की. वर्ष 2025-26 के लिए नगर अध्यक्ष प्रो अनिल मिश्रा, नगर मंत्री मनीष कुमार, नगर सह मंत्री राजनंदनी, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार ठाकुर, पप्पू कुमार, अंशु रंजन, कार्यालय मंत्री जितेंद्र कुमार विश्वास, नगर कार्यकारिणी में तनु कुमारी, लकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सौरभ कुमार, शुभम कुमार शाह, सुजीत कुमार, हर्ष कुमार, संजीव कुमार यादव, सुमित कुमार, नवनीत कुमार, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार के नाम की घोषणा की गयी. अंत में पूर्णिया विभाग के विभाग सह संयोजक अजीत रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया.49

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन