ePaper

एसएसबी ने संदेह के आधार पर युवक-युवती को किया गिरफ्तार

Updated at : 07 May 2025 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी ने संदेह के आधार पर युवक-युवती को किया गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 52 वीं बटालियन सिकटी कंपनी के जवानों ने सिकटी चेक पोस्ट पर मंगलवार को नेपाल जा रहे एक युवक व एक युवती को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सिकटी. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 52 वीं बटालियन सिकटी कंपनी के जवानों ने सिकटी चेक पोस्ट पर मंगलवार को नेपाल जा रहे एक युवक व एक युवती को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद दोनों को सिकटी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 160/1 के करीब हुई. गिरफ्तार लड़की ओसीमा खातून पिता जुनैद भारतीय क्षेत्र के मधुबनी जिले के विरौल थाना पांडेल व लड़का हसले अलीम मियां पिता आसमूल मियां नेपाल के मोरंग जिले के डेनिया गांव का निवासी बताया जा रहा है. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सिकटी चेक पोस्ट के समीप लड़का व लड़की दोनों नेपाल जाने की फिराक में थे. चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने उनसे प्रारंभिक पूछताछ की गयी. शंका के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं मेडिकल जांच के बाद कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर सिकटी पुलिस के हवाले कर दिया गया. पूछताछ के क्रम में सिकटी पुलिस को दोनों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व दोनों ने दिल्ली में शादी की थी. दोनों किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. दोनों के बीच प्यार हो गया. शादी के बाद लड़की के इच्छा अनुसार युवक अपनी पत्नी को अपने घर नेपाल ले जा रहा था. इसी दौरान एसएसबी ने शंका के आधार पर सिकटी चेकपोस्ट पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि इस मामले को लेकर किसी भी प्रकार की कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. युवक व युवती का आधार कार्ड समेत कई तरह के वैध कागजातों की जांच की गयी. लड़की बालिग है. दोनों पुलिस की कस्टडी में है. दोनों के परिवार वालों को सूचना भेज दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन