ARARIA, अररिया आरएस में किराना दुकान गौदाम में भीषण अगलगी, मालिक का घर जला
Published by :MANISH KUMAR
Published at :09 May 2026 1:09 PM (IST)
विज्ञापन

अररिया आरएस में किराना दुकान गौदाम में भीषण अगलगी, मालिक का घर जला
विज्ञापन
आधा दर्जन से ज्यादा विभिन्न कंपनी का है डीलरशिप, 40 से 50 लाख का नुकसान – पीड़ित व्यवसायी
अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट,
अररिया आरएस थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात्रि लगी भीषण अगलगी ने एसबी इंटरप्राइजेज के किराना गोदाम को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मालिक विकास गुप्ता के घर में भी आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पीड़ित व्यवसायी के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक 40 से 50 लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई.अचानक लगी आग ने किया नुकसान
अररिया आरएस वार्ड संख्या 03, रेलवे गुमटी गेट के पास स्थित गोदाम में रात करीब 01 से डेढ़ बजे अचानक आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया व पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया. गोदाम में रखी किराना खाद्य सामग्री व घर में रखे दैनिक उपयोग का सामान जल गया.देर से पहुंची दमकल, लोगों ने दिखाया साहस
स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. उनका आरोप है कि अग्निशमन विभाग की पहली छोटी गाड़ी सूचना के लगभग 01 घंटे बाद पहुंची. तब तक आग अपना काम कर चुकी थी. स्थानीय लोगों ने रात में पानी व अन्य संसाधनों से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की. दमकल कर्मियों की घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लोगों ने बताया कि सूचना के बाद भी पहले अररिया से एक छोटी अग्निशमन वाहन करीब 01 घंटे देर से घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद मुरबल्ला व रानीगंज से एक छोटी वाहन 02 घंटे बाद पहुंची. लेकिन आग पर काबू नहीं पा सकी. इसके बाद 02 से 03 घंटे बाद फारबिसगंज से एक बड़ी अग्निशमन वाहन के पहुंचने पर काफी हद तक आग पर काबू पाया गया. लोगों ने जिला मुख्यालय में महज एक छोटी अग्निशमन वाहन का होना आश्चर्य बताया.वाहन भी जले
आग की चपेट में आने से घर स्थित गैरेज में खड़ी एक बाइक जल गई, जबकि वहीं एक कार का पिछला हिस्सा आग की लपट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.जांच शुरू, परिवार में मातम
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. पुलिस व प्रशासन जांच में जुटे हैं. घटना के बाद पीड़ित विकास गुप्ता, पिता विजय गुप्ता व उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










