ARARIA, अररिया के भरगामा में सरपंच के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ARARIA, अररिया के भरगामा में सरपंच के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, गिरफ्तार

अररिया के भरगामा में सरपंच के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, गिरफ्तार

विज्ञापन

अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट,

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच अररिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिला उत्पाद विभाग ने भरगामा थाना क्षेत्र के पैकपार गांव में छापेमारी कर निवर्तमान सह वर्तमान सरपंच के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. आरोपी सरपंच को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है.

क्या है पूरा मामला

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पैकपार गांव में आबिद हुसैन पेट्रोल पंप के समीप स्थित सरपंच के घर में शराब का अवैध भंडारण है. इसी इनपुट पर विशेष टीम ने सरपंच के घर एकाएक छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर से 02 से 03 दर्जन कार्टून में भरी विदेशी शराब बरामद हुई.

वर्तमान सरपंच ही निकला तस्कर

गिरफ्तार तस्कर का नाम राजो मेहता उर्फ राजू बताया गया है. वह लगातार दो बार सरपंच रह चुका है. वर्तमान में भी इसी पद पर कायम है.

उत्पाद अधीक्षक ने की मामले की पुष्टि

जिला उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया, सरपंच राजो मेहता को विदेशी शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. शराब की गिनती व कागजी प्रक्रिया जारी है. सही मात्रा का आकलन कर पूरी जानकारी साझा की जायेगी. आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध सह उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

प्रशासन ने गंभीरता से लिया मामला

बिहार में 05 अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है. इस कानून के तहत शराब का निर्माण, भंडारण, बिक्री व सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है. जनप्रतिनिधि के घर से शराब की बरामदगी को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन