Araria, बारिश के बाद नरपतगंज नगर पंचायत की सड़क झील में तब्दील, आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
Araria, बारिश के बाद नरपतगंज नगर पंचायत की सड़क झील में तब्दील, आक्रोश

बारिश के बाद नरपतगंज नगर पंचायत की सड़क झील में तब्दील, आक्रोश

विज्ञापन

अरारिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट,

लगातार हो रहे बारिश के बाद नरपतगंज नगर पंचायत का मुख्य सड़क मार्ग झील में तब्दील हो गया है जबकि इस मार्ग में चार चक्का वाहन तो दूर लोगों को पैदल भी चलना मुश्किल का सामना करना पड़ता है हालांकि सड़क पर बने झील नगर पंचायत के लापरवाही पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं आखिर करोड़ों का बजट होने के बावजूद भी नरपतगंज नगर पंचायत का विभिन्न सड़क पर बने गढ़े व जलजमाव से लोगों को चलना मुश्किल पड़ रहा है नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र की बात करें तो नरपतगंज के साइड स्थित सर्विस रोड , हॉट परिसर रोड , सेंट्रल बैंक के समीप सर्विस रोड ,पुराना बाजार के समीप सर्विस रोड पर जलजमाव व कीचड़ रहने से क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि लागतार इस मामले में कई बार कार्यपालक पदाधिकारी व मुख्य पार्षद को अवगत कराया गया लेकिन इसके बावजूद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कराया गया है मामले में कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सड़क पर जलजमाव की निकासी की समस्या का समाधान करवाया जा रहा है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन