खराब मौसम के बावजूद वॉकथॉन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए प्रतिभागी

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Oct 2025 8:42 PM

विज्ञापन

खराब मौसम के बावजूद लगी रही भीड़

विज्ञापन

फारबिसगंज. मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज व संस्कृति शाखा फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौसम खराब रहने व बारिश होने के बावजूद वॉकथॉन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया. मौसम खराब रहने व रिमझिम बारिश होने के बावजूद मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज व संस्कृति शाखा फारबिसगंज के उत्साही सदस्यों ने यह साबित कर दिया कि जब जज़्बा मजबूत हो तो मौसम भी रास्ता नहीं रोक सकता. वाक टूगेदर, थ्रिव टूगेदर थीम पर आधारित वॉकथॉन कार्यक्रम सुबह लगभग साढ़े छह बजे शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से प्रारंभ होकर श्री हरिहरनाथ गौशाला पर संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन फारबिसगंज के अध्यक्ष बछराज राखेचा जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पाठशाला स्कूल के निदेशक कृष्णा गोयल, चैयरमैन संगीता गोयल, लायंस क्लब फारबिसगंज के सचिव लक्ष्मण शर्मा, लायंस फेमिना की सचिव नम्रता सिंह, उपस्थिति थे. जिन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. जबकि इस प्रेरणात्मक आयोजन की संगठनात्मक ज़िम्मेदारी प्रांतीय खेल संयोजक युवा निशांत गोयल ने निभायी. युवा शक्ति राष्ट्रीय शक्ति जैसे नारों से उन्होंने न केवल प्रतिभागियों में जोश भर दिया, बल्कि पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया.इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज के सचिव सौरव अग्रवाल व फारबिसगंज संस्कृति शाखा की अध्यक्ष मनीषा माहेश्वरी ने आयोजन की सफलता पर सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों व सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया. मुख्य रूप से मधु अग्रवाल, मुस्कान गौतम, कोमल अग्रवाल, स्वर्णिमा गौतम, मोनाली बोथरा, स्नेहा गोल्छा, अंकिता गोयल, प्रेक्षा गोलछा, अभिषेक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, गौरव जैन, नितेश अग्रवाल, बादल मुंद्रा, हर्ष बैद, विशाल गोल्छा, जयंत पांडिया, रोशन सेठिया, आदर्श गोयल, अभिषेक खेमानी, आशीष खेमानी, महेश माहेश्वरी, विवेक खेमानी, दिलीप गौतम, अमर अग्रवाल, राहुल साह, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन