हनुमान मंदिर मरातीपुर से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 01 Apr 2026 7:44 PM

विज्ञापन

पांच हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर मरातीपुर कुर्साकांटा से गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली जायेगी. आयोजक समिति ने बताया कि श्रीराम शोभायात्रा में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इधर श्रीराम शोभायात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहन की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी. आयोजक समिति ने बताया कि श्रीराम शोभा यात्रा हनुमान मंदिर परिसर से दिन के डेढ़ बजे निकलकर निर्धारित रूट से बाबा कुशेश्वर नाथ शिव मंदिर के रास्ते मुख्य चौक, कुर्साकांटा बाजार, बस स्टैंड, मील चौक के रास्ते सार्वजनिक दुर्गा मंदिर हत्ता चौक तक जायेगी. जहां से वापस हनुमान मंदिर पहुंचेगी. बताया कि श्रीराम शोभायात्रा के समापन पर हनुमान मंदिर परिसर में महा प्रसाद में खिचड़ी की व्यवस्था की गयी है. श्रीराम शोभायात्रा को लेकर आयोजक समिति ने सभी तैयारी पूरी कर लेने की बात कही है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन