परमानंदपुर पुलिस छावनी में तब्दील
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विवाद . परमानंदपुर के मुरकट्टा घाट टोला की घटना को ले प्रशासन चौकस गुरुवार को किसान की हत्या के बाद शुक्रवार को महादलित टोले में आगजनी की घटना हुई. गांव में एएसपी सहित कई थानों के थानाध्यक्ष व बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है. […]
विज्ञापन
विवाद . परमानंदपुर के मुरकट्टा घाट टोला की घटना को ले प्रशासन चौकस
गुरुवार को किसान की हत्या के बाद शुक्रवार को महादलित टोले में आगजनी की घटना हुई. गांव में एएसपी सहित कई थानों के थानाध्यक्ष व बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है.
अररिया : भूमि विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को रानीगंज थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या के बाद शनिवार को महादलितों के घर में आग लगने की घटना के बाद प्रशासनिक चौकसी बढ़ गयी है. परमानंदपुर गांव के मुरकट्टा घाट टोला पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी है. आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्ष के अलावा एसडीओ अररिया व अपर पुलिस अधीक्षक कैंप कर रहे हैं. इस बाबत पुलस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.
पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गयी है. एएसपी मो कासिम के अलावा पांच दर्जन से अधिक पुलिस जवान व कई थानाध्यक्ष मौके पर मौजूद हैं. कानून अपना काम कर रही है. किसी भी स्थिति में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगड़ने नहीं दिया जायेगा. अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. घटनाक्रम पर पैनी नजर रखी जा रही है. एसपी ने कहा कि शुक्रवार से ही पुलिस गांव में कैंप कर रही है. अगलगी की घटना वहां हुई है, जहां कम संख्या में महादलितों के घर थे. घनी आबादी वाले टोला में पुलिस तैनात थी. वहां आग लगने की घटना नहीं घटी. स्थिति सामान्य होने तक गांव में पुलिस तैनाती रहेगी. उन्होंने स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही. बताना लाजिमी होगा कि शुक्रवार को युवा किसान मो शमीम की हत्या करने का आरोप महादलित समुदाय पर लगाया गया था. इसके बाद से ही गांव में तनाव उत्पन्न हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










