कालाबाजारी का 77 बोरा यूरिया जब्त

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 23 Apr 2026 8:51 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

कुर्साकांटा. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 52वीं बीओपी लैलोखर व कुर्साकांटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बलचंदा वार्ड संख्या 06 से छापेमारी कर 77 बोरी यूरिया जब्त कर लिया गया. जानकारी देते थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर जब बलचंदा वार्ड संख्या 06 स्थित अस्सलम इंटरप्राइजेज के परिसर स्थित मकान में छापेमारी की गयी तो छापेमारी में परिसर स्थित मकान के आंगन, बरामदा, घर के पीछे झोपड़ी व कमरे में अलग अलग रखा कुल 77 बोरी यूरिया जब्त किया. वहीं छापेमारी की जानकारी कृषि विभाग कुर्साकांटा को दी गयी. सूचना मिलते ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपेश कुमार साह की मौजूदगी में जब्त यूरिया जिसका कोई वैध कागजात नहीं दिया जा सका को लेकर जब्त यूरिया व अनुज्ञप्ति प्राप्त दुकानदार सह संचालक मो जुबेश आलम पिता मो ऐनुल के विरुद्ध कुर्साकांटा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री साह ने बताया कि छापेमारी में जब्त यूरिया को कुर्साकांटा बाजार स्थित अनुज्ञप्ति प्राप्त दुकान मंडल खाद बीज भंडार के संचालक अनिल कुमार मंडल को सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेनामा दिया गया है. कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जब्त यूरिया कालाबाजारी व मुनाफाखोरी के उद्देश्य से रखा गया प्रतीत होता है. प्रखंड के अन्य अनुज्ञप्ति प्राप्त दुकान पर भी नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन