संवेदक आफताब आलम उर्फ जॉनी के निधन पर शोक

Updated:
विज्ञापन

फोटो:9-मौन रख कर श्रद्धांजलि देते जिले के संवेदक प्रतिनिधि, अररियामर्माहित हूं कि मेरे छोटे भाई जैसा आफताब आलम उर्फ जॉनी की मौत हो गयी. उसका मिलनसार स्वभाव व गरीब-गुरबों की सेवा भाव ताउम्र प्रेरणा देता रहेगा. ये बातें बुधवार को बीएस कंस्ट्रक्शन कार्यालय परिसर में आयोजित संवेदक संघ द्वारा आयोजित शोक सभा में समाजसेवी अजय […]

विज्ञापन

फोटो:9-मौन रख कर श्रद्धांजलि देते जिले के संवेदक प्रतिनिधि, अररियामर्माहित हूं कि मेरे छोटे भाई जैसा आफताब आलम उर्फ जॉनी की मौत हो गयी. उसका मिलनसार स्वभाव व गरीब-गुरबों की सेवा भाव ताउम्र प्रेरणा देता रहेगा. ये बातें बुधवार को बीएस कंस्ट्रक्शन कार्यालय परिसर में आयोजित संवेदक संघ द्वारा आयोजित शोक सभा में समाजसेवी अजय कुमार झा ने कही. संवेदक एखलाकुर्रहमान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जॉनी संवेदकों का शान थे. संवेदक समर सिंह ने कहा कि समाज सेवा की भावना उसमें कुट-कुट कर भरी थी. सबों के दु:ख -सुख में शामिल होना उसकी आदत थी. उसकी शून्यता को शायद ही कोई भर पायेगा. उन्होंने कहा कि उनके बचे हुए कार्य को सभी संवेदक मिल कर पूरा करेंगे व उनके परिवार, बच्चों के प्रति हमेशा ख्याल रखा जायेगा. शोक सभा में दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. जॉनी के तैलचित्र पर उपस्थित संवेदकों ने पुष्पांजलि अर्पित किया. इस मौके पर संवेदक संजय गुप्ता, अफरोज आलम, एजाज, अशोक मिश्रा, सुनील यादव, हरि नारायण प्रमाणिक, भास्कर ठाकुर, शशि भूषण झा, प्रदीप कुमार यादव, सकल झा, शशि भूषण झा, मुन्ना, प्रेम कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन