शिविर में 268 पशुओं का हुआ इलाज

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

विज्ञापन

कुर्साकांटा. एसएसबी 52 वीं के कार्यवाहक कमांडेंट पीएन सिंह के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी कुचहा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डॉ घनश्याम पटेल, उप कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्रक मुख्यालय इसीबी पूर्णिया ने शिविर में पशुओं की निःशुल्क जांच के बाद दवाई का वितरण किया गया. इस दौरान शिविर में आए पशुपालकों को पशुओं में होने वाले मौसमी समेत अन्य बीमारी से बचाव, सुरक्षा के साथ मवेशी का खानपान के साथ गौशाला की साफ सफाई की जानकारी दी गयी. शिविर में कुल 268 पशुओं का इलाज किया गया. एसएसबी के स्तर से सीमावर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित सरकारी विद्यालय के छात्रों के बीच क्विज कांटेस्ट, खेलकूद प्रतियोगिता, निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण समेत पौधरोपण कर जल जीवन हरियाली अभियान को प्रगति देते रहे हैं. इस मौके पर अमित कुमार अहिरवार सहायक कमांडेंट, निरीक्षक राजवीर मीणा, एएसआई नंद राम, हेड कांस्टेबल परमवीर सिंह, कांस्टेबल कृष्णा मिलन यादव व कमल सिंह मीना सहित अन्य जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन