189 लीटर नेपाली शराब जब्त

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार

विज्ञापन

नरपतगंज. फुलकाहा पुलिस ने बॉर्डर के समीप गुप्त सूचना के आधार पर 189 लीटर नेपाली शराब के साथ एक कार व बाइक जब्त कर लिया. जबकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके से बाइक व कार छोड़कर फरार हो गया. जानकारी अनुसार नेपाल से फुलकाहा बॉर्डर के रास्ते तस्कर के द्वारा एक कार व एक बाइक से भारी मात्रा में शराब लेकर फुलकाहा की ओर जा रहा था. इसी बीच गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम के द्वारा बॉर्डर के समीप कार व बाइक को रोकने का कोशिश की. लेकिन तस्कर कार व बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने कार व बाइक की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 189 लीटर नेपाली शराब बरामद हुआ. जिसे जब्त कर थाना लाया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन