रेड लाइट एरिया से बरामद 16 महिलाओं व 13 पुरुषों को भेजा जेल
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Apr 2026 7:52 PM
छह नाबालिग व एक बालिग युवती को देह व्यापार के दलदल से कराया मुक्त कराया
मुक्त करायी गयी नाबालिग लड़कियों में से कुछ दूसरे राज्य की फारबिसगंज. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम यातायात डीएसपी अररिया फखरे आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय रेड लाइट एरिया में की गयी छापेमारी में पुलिस ने छह नाबालिग व एक बालिग युवती को देह व्यापार के दलदल से मुक्त कराया व मुक्त करायी गयी नाबालिग लड़कियों को सीडब्लूसी को सौंपा दिया. वहीं पुलिस ने छापेमारी के दौरान देह व्यापार के धंधे को बढ़ावा देने के मामले में गिरफ्तार 16 महिलाओं व 13 पुरुषों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है. एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने शनिवार को आदर्श थाना फारबिसगंज के प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उपरोक्त बातों की जानकारी दी. एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए आगे बताया कि बाल मित्र नामक पटना की संस्था के द्वारा संकलित सूचना के आधार पर व गुप्त सूचना के आधार पर यातायात डीएसपी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया. टीम ने यातायात डीएसपी के नेतृत्व में रेफरल रोड के समीप स्थित रामपुर उत्तर वार्ड संख्या 03 में रेड लाईट एरिया में छापेमारी कर 06 नाबालिग व 01 बालिग युवती को मुक्त कराते हुए जबरन देह व्यापार के मामले में पुलिस ने 16 महिला व 13 पुरुष को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 मोबाइल व देह व्यापार में प्रयोग की जाने वाली आपत्तिजनक सामग्री भारी मात्रा में बरामद की है. रेस्क्यू की गयी लड़कियों में कई लड़कियां दूसरे राज्य की हैं, जिसे बहला फुसलाकर फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में लाकर जबरन उससे देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था. सभी को भेजा जेल एसडीपीओ ने कहा कि उक्त मामले में स्थानीय थाना में 04 अप्रैल को कांड संख्या 190/26 दर्ज किया गया है. 13 पुरुष क्रमशः सनाउल अंसारी, मो अब्बास, मोहर्रम खलीफा, मो मौसम, मो अहमद आलम, मो असलम, अब्दुल गफ्फार, शाहनवाज आलम, मो जमशेर, मो जसीम, मो नबीउल्लाह, मो मोफिल, मुसीब रजा के अलावा गिरफ्तार 16 महिलाओं को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसडीपीओ ने बताया कि इस छापेमारी टीम में यातायात डीएसपी फखरे आलम, साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना, यातायात थानाध्यक्ष प्रेमचंद, एससी, एसटी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, महिला थाना अध्यक्ष कुमारी अंचला, तकनीकी शाखा के प्रभारी मनोज कुमार, फारबिसगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, अनि कुमारी बबीता, आशुतोष कुमार मिश्रा, प्रभा कुमारी, अवधेश कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा, सअनि दीपक कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










