ePaper

घर में घुस कर हथियार के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म, पकड़े गये आरोपी को छुड़ा ले गये परिजन

Updated at : 06 Nov 2019 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस कर हथियार के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म, पकड़े गये आरोपी को छुड़ा ले गये परिजन

अररिया : बिहार के अररिया में जोकीहाट थाना के क्षेत्र के सिसौना दरगाह टोला निवासी एक पीड़ित पिता ने बुधवार को महिला थाने में आवेदन दिया है. आवेदन की प्रति पीड़ित पिता ने देते हुए कहा है कि बीते सोमवार की मध्य रात्रि में उनकी नाबालिग पुत्री शौच के बाद घर में आकर सो गयी. […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया में जोकीहाट थाना के क्षेत्र के सिसौना दरगाह टोला निवासी एक पीड़ित पिता ने बुधवार को महिला थाने में आवेदन दिया है. आवेदन की प्रति पीड़ित पिता ने देते हुए कहा है कि बीते सोमवार की मध्य रात्रि में उनकी नाबालिग पुत्री शौच के बाद घर में आकर सो गयी. उसी समय सिसौना गांव के वार्ड 12 निवासी मो सोनू पिता तैबुल घर में घुस आया. दरवाजा लगाकर हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.

नाबालिग के शोर मचाने पर लोग जुटे तो मो सोनू के कब्जे से नाबालिग को छुड़ाया और उसके पिता को घटना की सूचना दी. सूचना पर सोनू के पिता तैबुल, तनवीर, बाबर, राजा, अफसर, मुर्तजा व दिलशाद हरवे हथियार के साथ आये और सोनू को लेकर चले गये. इस दौरान लगातार धमकी भी दी गयी. पीड़िता के पिता ने बताया कि मामले को लेकर जोकीहाट थाना गये. जोकीहाट थाना पुलिस ने महिला थाना भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन