ePaper

60 वर्षीय वृद्ध महिला को सदर अस्पताल में छोड़ा, दोनों आंख में लगा कीड़ा

Updated at : 11 Sep 2019 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
60 वर्षीय वृद्ध महिला को सदर अस्पताल में छोड़ा, दोनों आंख में लगा कीड़ा

अररिया : बिहार के अररिया में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला को कुछ लोग बुधवार को सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गये. वृद्धा को स्वास्थ्य प्रशासन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बुजुर्ग महिला की दोनों आंखों में कीड़े लग गया है. इस वजह से दोनों आंख से वह देख नहीं पा […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला को कुछ लोग बुधवार को सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गये. वृद्धा को स्वास्थ्य प्रशासन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बुजुर्ग महिला की दोनों आंखों में कीड़े लग गया है. इस वजह से दोनों आंख से वह देख नहीं पा रही है. इतना ही नहीं महिला बेहोश भी है.

बताया जाता है कि कुछ लोगों ने करीब 60 वर्षीया अज्ञात बुजुर्ग महिला को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में लाकर छोड़ दिया. हालांकि, महिला को किसने सदर अस्पताल में लाकर छोड़ा है, इसका पता नहीं चल पाया है. चिकित्सकों ने बताया कि महिला अति गंभीर स्थिति में है. महिला की दोनों आंख में कीड़ा लग चुका है. इस कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. इसकी सूचना ओडी स्लिप भेज कर थाने को दे दी गयी है.

कुछ अज्ञात लोग वृद्ध महिला को बुधवार को सदर अस्पताल में छोड़ गये थे. उसकी आंखों में कीड़ा लग गया था. महिला बेहोश पड़ी थी. उसे अस्पताल के कर्मियों ने वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया. महिला की आंखों का प्राथमिक उपचार के बाद उसकी आंखों की हालत ज्यादा खराब देख उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. (डॉ राजेश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन