दो माह बाद भी नहीं मिली बाढ़ राहत राशि, जताया विरोध

Updated at : 29 Aug 2019 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
दो माह बाद भी नहीं मिली बाढ़ राहत राशि, जताया विरोध

अररिया : अररिया प्रखंड की साहसमल पंचायत में बाढ़ प्रभावित सैकड़ों लोगों को अब तक बाढ़ राहत राशि नहीं मिली है. इससे आक्रोशित पंचायत की महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. महिलाओं ने बताया कि हमें बार-बार कंप्यूटर या सीएसपी वाले के पास जाकर अपने खातों को जांच कराने में […]

विज्ञापन

अररिया : अररिया प्रखंड की साहसमल पंचायत में बाढ़ प्रभावित सैकड़ों लोगों को अब तक बाढ़ राहत राशि नहीं मिली है. इससे आक्रोशित पंचायत की महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. महिलाओं ने बताया कि हमें बार-बार कंप्यूटर या सीएसपी वाले के पास जाकर अपने खातों को जांच कराने में भी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. यह हम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. हमें बाढ़ के दो माह बीतने के बाद भी राहत राशि का भुगतान नहीं किया गया है.

इस कारण हम खुद को छले हुए महसूस कर रहे हैं. वहीं वार्ड के प्रतिनिधियों ने बताया कि साहसमल में 18 वार्ड हैं, जिनमें मात्र 14 व 5 के ग्रामीणों को आंशिक रूप से राशि मिली है. अभी भी दो नंबर वार्ड और वार्ड 17 व 18 में महादलित व दलित लोगों को राहत राशि नहीं मिली है. इधर, इस मामले में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उनकी बात जिला पदाधिकारी से हुई है.
राहत राशि से वंचित लोगों की सूची पटना भेजा जा चुकी है. अब राशि भुगतान की प्रक्रिया पटना से होनी है. इसीलिए जल्दी उन लोगों को राशि मिल जायेगी. वहीं इस बाबत जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शंभू कुमार ने बताया कि साहसमल पंचायत में बाढ़ राहत के रुपये 25 सौ लोगों के बीच राशि भेज दी गयी है. शेष लोगों के खाते में राशि भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही उन्हें राशि मिल जायेगी.
राशि लाभार्थी के खाते में आते ही बिचौलिये हुए सक्रिय
कुर्साकांटा .प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों आयी भीषण बाढ़ को लेकर बाढ़ आपदा सहाय्य राशि बाढ़ पीड़ित के खाता में जाने की सूचना मात्र से बिचौलिये सक्रिय हो गये हैं. बाढ़ पीड़ित परिवार से अवैध उगाही के बाबत सीओ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जानकारी मिल रही है. यदि बाढ़ पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत की जाती है तो दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन