करंट लगने से एक युवक की गयी जान

Updated at : 26 Jul 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से एक युवक की गयी जान

जोकीहाट : जोकीहाट थाना के बोरया गांव के वार्ड 12 में 33 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय फैय्याज पिता रकीब तीन दिन पहले ही दिल्ली से मजदूरी करके घर लौटा था. उसके मकान में बाढ़ का पानी प्रवेश कर […]

विज्ञापन

जोकीहाट : जोकीहाट थाना के बोरया गांव के वार्ड 12 में 33 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय फैय्याज पिता रकीब तीन दिन पहले ही दिल्ली से मजदूरी करके घर लौटा था.

उसके मकान में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था. इस कारण वह बोरयाचौक पर हाईवे के किनारे तंबू बनाकर रह रहा था. वह तंबू को ठीक कर रहा था, उसी समय तंबू का बांस बिजली के तार में सट गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे जोकीहाट रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन