सांप के डसने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत

Updated at : 09 Jul 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
सांप के डसने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत

अररिया : खेत में काम कर रहे एक किसान को सोमवार को एक जहरीला सांप ने डस लिया. इससे किसान बेहोश हो गया. जिसे परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. […]

विज्ञापन

अररिया : खेत में काम कर रहे एक किसान को सोमवार को एक जहरीला सांप ने डस लिया. इससे किसान बेहोश हो गया. जिसे परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

बताया जाता है कि गैरा वार्ड संख्या 09 निवासी मो जमरूद्दीन के पुत्र मो मंजूर अपने खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान उसे एक जहरीला सांप ने डस लिया. इसके बाद वह बेहोश हो गया. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने तुरंत उसके उपचार शुरू की.
इसी दौरान उसकी मौत हो गई. चिकित्सक डॉ उमर अकबर ने बताया कि सर्पदंश शिकार मो मंजूर आलम को सदर अस्पताल में लाने में काफी देरी कर दिया था. जिस कारण इलाज से पूर्व ही उसके शरीर में जहर फैल चुका था. इस दौरान उसे कई एवीएस भी दिया गया. लेकिन फिर भी उसकी मौत हो गई. इधर मृतक के पत्नी बीवी जैतून, बेटा मो इरशाद, शमशाद अस्पताल पहुंच गए. मौत की सूचना के बाद सभी का सदर अस्पताल में रो- रो कर बुरा हाल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन