ePaper

बिहार को पिछड़ेपन से निकालने के लिये भाजपा के नेतृत्व की सरकार जरूरी : नीतीश

Updated at : 22 Apr 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार को पिछड़ेपन से निकालने के लिये भाजपा के नेतृत्व की सरकार जरूरी : नीतीश

अररिया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देकर एक बार फिर से सत्ता में लाना चाहिए, क्योंकि नरेंद्र मोदी की सरकार राज्य को पिछड़ेपन से बाहर निकाल सकती है. नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रदीप सिंह के समर्थन में रानीगंज […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देकर एक बार फिर से सत्ता में लाना चाहिए, क्योंकि नरेंद्र मोदी की सरकार राज्य को पिछड़ेपन से बाहर निकाल सकती है. नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रदीप सिंह के समर्थन में रानीगंज प्रखंड के लालजी उच्च विद्यालय मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नीत राजग सरकार की उपलब्धियां गिनायी.

सीएम नीतीश ने अररिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की. नीतीश कुमार ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और किसान सम्मान योजना जैसी गरीबों की मदद करने वाली योजनाओं के लिये केंद्र सरकार की सराहना भी की. उन्होंने महागठबंधन के विपक्षी नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके बीच राजग जैसी एकता नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन