विद्युत विभाग की लापरवाही से बेघर हुए 50 परिवार, सुधि लेने नहीं पहुंचा प्रशासन
Updated at : 22 Apr 2019 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के बड़हारा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में शनिवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आ रही है. घटना के बाद से ग्रामीणों का आक्रोष विधुत विभाग के प्रति बढ़ रहा है. मालूम हो कि बड़हारा गांव में जिस जगह 11000 वॉट के चपेट में आने से […]
विज्ञापन
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के बड़हारा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में शनिवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आ रही है. घटना के बाद से ग्रामीणों का आक्रोष विधुत विभाग के प्रति बढ़ रहा है.
मालूम हो कि बड़हारा गांव में जिस जगह 11000 वॉट के चपेट में आने से ट्रैक्टर जलकर राख हो गया. वहीं एक दर्जन परिवारों का लगभग 50 घर जलकर स्वाहा हो गया. अग्निकांड में 50 लाख की संपत्ति क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. जानकारी अनुसार विद्युत तार घर के ऊपर नंगा होकर गुजरा हुआ था.
जबकि ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत विभाग के तार में कोभर वायरिंग करने का निर्देश है. लेकिन इस तरह नहीं किया गया. जबकि नरपतगंज से फतेहपुर के बड़हरा जाने वाली सड़क में तार नंगा होने के कारण शनिवार को गेहूं लाने के लिए ट्रैक्टर खेत पर गया था .
जहां से वापस लौटने के क्रम में घर के समीप ऊपर से गुजरे 11 हजार वॉट की तार में गेंहू का बालियां सट गयी. जिससे ट्रैक्टर धू-धू कर जल गया. हालांकि घटना के क्रम में चालक किसी तरह जान बचाकर भाग निकला. लेकिन ट्रैक्टर के अलावा 5 लाख नगदी स्वाहा हो गया. घटना के बाद से ही परिजनों के अलावा स्थानीय ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है.
ग्रामीणों की माने तो लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटित हुआ है. आज विद्युत विभाग की लापरहवाही का ही नतीजा है कि एक दर्जन परिवार अपना सब कुछ गवां चुके हैं. इतना ही नहीं सभी पीड़ित परिवारों का घर दूसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला.
जबकि घटनास्थल पर लगातार जनप्रतिनिधि आदि पहुंचकर आश्वासन दे रहे हैं. लेकिन मुआवजा के नाम पर खानापूर्ति हो रही है. मामले को लेकर अंचल पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवार को चिन्हित कर लिया गया है. जिसे जल्द ही राहत मुहैया कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




