सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार दंपती की मौत, गांव में मचा कोहराम

Updated at : 16 Apr 2019 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार दंपती की मौत, गांव में मचा कोहराम

फारबिसगंज : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दंपती की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. दंपती की मौत के बाद से ही उनके गांव में मातम पसरा है. किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला है. बता दें कि बीते 13 अप्रैल को फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 के […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दंपती की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. दंपती की मौत के बाद से ही उनके गांव में मातम पसरा है. किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला है. बता दें कि बीते 13 अप्रैल को फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 के रामपुर गांव के समीप रानीगंज की ओर तेज गति से जा रहे एक ट्रक की टक्कर से रानीगंज की ओर से फारबिसगंज जा रहे एक बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दंपती अरराहा वार्ड एक निवासी सरिता देवी पति मनिबोध पासवान व मनिबोध पासवान पिता धनी लाल पासवान को लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया था, जहां से दोनों की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया था.
डॉक्टरों ने रांची किया था रेफर
बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दंपती मनिबोध पासवान को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था, जहां अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गयी.
जबकि मृतक मनिबोध पासवान की गंभीर रूप से घायल पत्नी सरिता देवी की भी मौत सोमवार को ही इलाज के क्रम में हो गयी. अरराहा निवासी मनिबोध पासवान की शादी भीमपुर निवासी सरिता देवी से इसी वर्ष 15 फरवरी को हुई थी. मनिबोध अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा व सबका प्यारा था. अपने मृदु स्वभाव के कारण मनिबोध ग्रामीणों का चहेता था. दोनों का जीवन बेहतर तरीके से चल रहा था.
सरिता अपने पति के साथ 13 अप्रैल को अपनी ससुराल अरराहा से भीमपुर स्थित अपने मायके जा रही थी. अपने पति के साथ बाइक पर बैठ कर जैसे ही रामपुर के समीप पहुंची कि फारबिसगंज से रानीगंज की ओर तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे.
इधर, सोमवार को ही मृतका सरिता देवी के शव को उनके परिजन व जीप सदस्य कलवी देवी, मुखिया अरुण कुमार यादव, सरपंच दिलीप यादव, रविंद्र यादव, रविंद्र पासवान, अशोक भारती, नीतिश पासवान, बुंदेल पासवान, संतोष दास, संजीत पासवान, रंजीत यादव, पूर्व जीप सदस्य विपिन सम्राट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन