सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार दंपती की मौत, गांव में मचा कोहराम

Updated at : 16 Apr 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार दंपती की मौत, गांव में मचा कोहराम

फारबिसगंज : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दंपती की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. दंपती की मौत के बाद से ही उनके गांव में मातम पसरा है. किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला है. बता दें कि बीते 13 अप्रैल को फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 के […]

विज्ञापन
फारबिसगंज : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दंपती की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. दंपती की मौत के बाद से ही उनके गांव में मातम पसरा है. किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला है.
बता दें कि बीते 13 अप्रैल को फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 के रामपुर गांव के समीप रानीगंज की ओर तेज गति से जा रहे एक ट्रक की टक्कर से रानीगंज की ओर से फारबिसगंज जा रहे एक बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दंपती अरराहा वार्ड एक निवासी सरिता देवी पति मनिबोध पासवान व मनिबोध पासवान पिता धनी लाल पासवान को लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया था, जहां से दोनों की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन