पीएम 20 को फारबिसगंज में सभा को करेंगे संबोधित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अररिया : फारबिसगंज स्थित हवाई अड्डा मैदान में आगामी 20 अप्रैल को चुनाव सभा को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित चुनाव सभा में प्रधानमंत्री के भाग लेने के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन अपने स्तर से इसकी तैयारी में जुट गया है. इसके लिए हवाई अड्डा मैदान में ही हेलीपैड निर्माण […]
विज्ञापन
अररिया : फारबिसगंज स्थित हवाई अड्डा मैदान में आगामी 20 अप्रैल को चुनाव सभा को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित चुनाव सभा में प्रधानमंत्री के भाग लेने के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन अपने स्तर से इसकी तैयारी में जुट गया है.
इसके लिए हवाई अड्डा मैदान में ही हेलीपैड निर्माण के लिए स्थान चिह्नित किया गया है.
प्रधानमंत्री के साथ आने वाले विशिष्ट अतिथियों के आगमन को लेकर मैदान में तीन से अधिक हेलीपैड बनाये जायेंगे. सुरक्षा के विशिष्ट इंतजाम को देखते हुए 15 अप्रैल से ही पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति सभा स्थल पर होगी. उनके आवासन का इंतजाम हवाई अड्डा मैदान में ही किया जाना है. सभा स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. सभा स्थल पर चल रही तैयारियों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर नजर बनाये रखने के लिए तीन वीडियोग्राफर को तैनात किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










