सखी मतदान केंद्रों की कमान रहेगी महिला कर्मियों के हाथ
Updated at : 12 Apr 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : जिले में लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी जोरों पर चल रही है. खास ये कि मतदान के दिन 23 अप्रैल को अररिया लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जहां के व्यवस्था की पूरी कमान महिलाओं के हाथों में रहेगी. ऐसे मतदान केंद्रों को सखी मतदान केंद्र का नाम दिया गया […]
विज्ञापन
अररिया : जिले में लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी जोरों पर चल रही है. खास ये कि मतदान के दिन 23 अप्रैल को अररिया लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जहां के व्यवस्था की पूरी कमान महिलाओं के हाथों में रहेगी.
ऐसे मतदान केंद्रों को सखी मतदान केंद्र का नाम दिया गया है. जिला कार्मिक कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार अररिया विधानसभा क्षेत्र के जिन सात बूथों को सखी मतदान केंद्र बनाया गया है उन में राजकीय कन्य उच्च विद्यालय स्थित बूथ संख्या 160, 161 व 162 के अलावा राजकीय कन्य मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 179 व 180 शामिल हैं.
इसके अलावा जिला परिषद कार्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 183 व 184 को भी सखी मतदान केंद्र बनाया गया है. जबकि फारबिसगंज के जिन दो मतदान केंद्रों को सखी मतदान केंद्र का दर्जा मिला है उन में बीडीजी बालिक उच्च विद्यालय स्थित बूथ नंबर 120 व 121 शामिल हैं.
इसी प्रकार जासेकीहाट के आदर्श मध्य विद्यालय केबूथ संख्या 116, रानीगंज के बूथ संख्या 138 के अलावा नरपतगंज विधानसभा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय स्थित बूथ नंबर 84 व सिकटी क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय, सिकटी बूथ संख्या 121 को सखी मतदान केंद्र बनाया गया है.
दी गयी जानकारी के अनुसार शहर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में बने दिव्यांग मतदान केंद्र संख्या 181 को भी सखी मतदान केंद्र बनाया गया है. कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि सखी मतदान केंद्रों में न केवल सभी पोलिंग अधिकारी व कर्मी महिलाएं होंगी, बल्कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी भी महिलाएं होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




