लड़की की शादी के लिए रास्ते में लगाया गया था टेंट, टेंट से बारात निकालने के सवाल पर हुई मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2019 5:40 AM
विज्ञापन
भरगामा : भरगामा थाना क्षेत्र के जहद गांव में हुई घटना के बाबत बताया जाता है कि गांव में अशोक मंडल के बेटी की शादी के लिए रास्ते पर टेंट लगाया गया था. गांव के ही भोला मंडल के बेटे की भी बरात सुपौल जाने के लिए उसी रास्ते से होकर निकल रही थी. डीजे […]
विज्ञापन
भरगामा : भरगामा थाना क्षेत्र के जहद गांव में हुई घटना के बाबत बताया जाता है कि गांव में अशोक मंडल के बेटी की शादी के लिए रास्ते पर टेंट लगाया गया था.
गांव के ही भोला मंडल के बेटे की भी बरात सुपौल जाने के लिए उसी रास्ते से होकर निकल रही थी. डीजे गाड़ी से सजावट क्षतिग्रस्त हो जाने की बात कह कर बरात को दूसरे रास्ते से जाने को कहा गया. इ
सी बात पर दोनों पक्षों में कहा सुनी व मारपीट हुई. अशोक मंडल के भाई महेश मंडल ने बताया कि गांव में बड़ी गाड़ी जाने के लिए दूसरा मार्ग है. भोला मंडल जान बूझकर उसी मार्ग से जाने की जिद पर अड़ गया व मारपीट व तीर चलाने जैसी घटना को अंजाम दिया.
घायलों में सुनील कुमार, राहुल मंडल, दिनेश मंडल, विकास कुमार, रूपेश कुमार, नित्यानंद मंडल, अजीत कुमार आदि शामिल हैं. इधर थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
थानाध्यक्ष ने बरात को मझोल के लिए किया विदा जबकि लड़की की रह कर करायी शादी: जहद में टेंट होकर बरात निकलने के विवाद में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने सूझ बूझ का परिचय दिया.
इस दौरान भरगामा पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला. घटना की सूचना पर पहुंचे भरगामा के थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों पक्षों के सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भरगामा भेजा.
इसके बाद सुपौल के मझोल गांव के लिए बरात को रवाना किया व अशोक मंडल के बेटी की शादी से लेकर विदाई तक पुलिस ने अपनी मौजूदगी में करायी. पुलिस प्रशासन के इस पहल की लोग प्रशंसा कर रहे हैं. मौके पर थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद के अलावा सअनि मो मोइनुद्धीन, मनीष कुमार व सशस्त्र बल के जवान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










