अररिया : दफादार का हत्याराेपित पुत्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर

बेदी झा, अररिया : पांच अगस्त की शाम सावित्री देवी जोकीहाट बाजार से अपने घर लौट रही थी. उसे क्या पता था कि वह जिंदा घर नही जा पायेगी. उसकी लाश ही घर पहुंचेगी. घटना को लेकर कोहराम मचा था. आखिर थाना के सामने दुस्साहस कर एक महिला को गोली मारी गयी थी. गोली मारने […]
बेदी झा, अररिया : पांच अगस्त की शाम सावित्री देवी जोकीहाट बाजार से अपने घर लौट रही थी. उसे क्या पता था कि वह जिंदा घर नही जा पायेगी. उसकी लाश ही घर पहुंचेगी. घटना को लेकर कोहराम मचा था. आखिर थाना के सामने दुस्साहस कर एक महिला को गोली मारी गयी थी. गोली मारने वाला भी कोई और नही था.
जोकीहाट थाना से रिटायर हुआ दफादार करम लाल ततमा का पुत्र दिनेश ततमा पर गोली मारे जाने का आरोप भी प्राथमिकी में लगाया गया थी. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि बाइक पर सवार होकर आरोपी आया व सावित्री को तीन गोली मारा. लहूलुहान सावित्री सड़क पर गिर पड़ी. लोगों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया था. गंभीर हालत को लेकर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिये पुर्णिया रेफर कर दिया. लेकिन पूर्णिया जाने के क्रम में सावित्री देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
कांड संख्या 227/18 दर्ज किया गया. जिसमें दफादार पुत्र दिनेश ततमा को नामजद आरोपी बनाया गया. थानाध्यक्ष से लेकर पुलिस के वरीय पदाधिकारी तक ने दावा किया था कि हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. लेकिन सात महीना गुजरने को है. हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. शायद इस मामले को लाल बस्तेमें बांध कर रख दिया गया है. आखिर गरीब राकेश शर्मा ने पत्नी को खोया था. बच्चों ने अपनी मां को खोया. उसकी पीड़ा को बिना कहे समझा जा सकता है. लेकिन जोकीहाट थाना पुलिस की संवेदन शून्यता का आलम यह है कि हत्या के नामजद अभियुक्त खुली हवा में सांस ले रहा है. एक दफादार जिसने कानून को समझा व जाना है, उस पर भी अगर पुलिस दबाव बनाती तो शायद हत्यारा अब तक सलाखों के पीछे होता. आखिर जोकीहाट पुलिस इस मामले में क्यों शिथिल है. वैज्ञानिक अनुसंधान भी शायद इस मामले में फेल तो नही हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




