अररिया : बदला लेने के लिए नाबालिग लड़की का सिर मुंड़वा कर निर्वस्त्र घुमाया, प्राइवेट पार्ट्स काटने की भी कोशिश की

Updated at : 03 Sep 2018 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
अररिया : बदला लेने के लिए नाबालिग लड़की का सिर मुंड़वा कर निर्वस्त्र घुमाया, प्राइवेट पार्ट्स काटने की भी कोशिश की

अररिया : भोजपुर जिले के बिहिया में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अररिया जिले के जोकिहाट में नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर घुमाने और सिर मुंडवाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की घर में अकेली थी. लड़की को घर से खींच कर […]

विज्ञापन

अररिया : भोजपुर जिले के बिहिया में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अररिया जिले के जोकिहाट में नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर घुमाने और सिर मुंडवाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की घर में अकेली थी. लड़की को घर से खींच कर पास के घर ले गये और उसे निर्वस्त्र कर छेड़छाड़ की गयी. साथ ही मारपीट कर सिर मुंड़वा दिया गया. इस संबंध में अररिया स्थित महिला थाने में पीड़िता ने छह लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है. वहीं, महिला थानाध्यक्ष ने बताया है कि पीड़िता ने लिखित आवेदन दिया है. मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

जानकारी के मुताबिक, अररिया जिले के जोकिहाट में बदला लेने के लिए घर में अकेली नाबालिग लड़की को खींच कर पास के घर में ले गये. घर ला कर उसे निर्वस्त्र कर घर के आंगन में घुमाया गया. नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ किये जाने के साथ ही उसके प्राईवेट पार्ट्स को काटने का भी प्रयास किया गया. हालांकि, पास के लोगों के कहने पर उसे छोड़ दिया गया.

बदला लेने के लिए आरोपितों ने दिया घटना को अंजाम

बताया जाता है कि नाबालिग लड़की के पड़ोस में दो साल पहले एक लड़की जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी. इस घटना के बारे में पीड़िता द्वारा लोगों को बता दिये जाने के कारण लड़की के परिजन हैवानियत पर उतर आये. घर में नाबालिग लड़की को अकेली जानकर बदला लेने की नीयत से उसे घर से खींच कर अपने घर ले गये और वहां घटना को अंजाम दिया.

क्या कहती है पुलिस

इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाने में लिखित आवेदन दिया है. अपने आवेदन में पीड़िता ने एक महिला समेत कुल छह लोगों को नामजद किया है. वहीं, महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

भोजपुर में पिछले माह हुई थी ऐसी ही घटना

भोजपुर जिले के बिहिया में भी ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था. वहां भी एक किशोर की हत्या हाथ होने की आशंका के मद्देनजर आक्रोशित लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर बीच बाजार में घुमाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन