अररिया : मकान तोड़ने के दौरान छज्जा गिरने से दब कर तीन सगे भाइयों की मौत

Updated at : 26 Aug 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
अररिया : मकान तोड़ने के दौरान छज्जा गिरने से दब कर तीन सगे भाइयों की मौत

पुराने मकान का हो रहा था कंस्ट्रक्शन, बिना पिलर पर खड़ा है मकान फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज के सदर रोड स्थित स्टेशन चौक पर तोड़े जा रहे एक निजी मकान का छज्जा गिरने से उसमें दब कर तीन सगे भाइयों की मौत हो गयी. दो भाइयों की मौत मौके पर हो गयी, जबकि तीसरे की […]

विज्ञापन

पुराने मकान का हो रहा था कंस्ट्रक्शन, बिना पिलर पर खड़ा है मकान

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज के सदर रोड स्थित स्टेशन चौक पर तोड़े जा रहे एक निजी मकान का छज्जा गिरने से उसमें दब कर तीन सगे भाइयों की मौत हो गयी.

दो भाइयों की मौत मौके पर हो गयी, जबकि तीसरे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मृतकों में श्रवण कुमार पटवा (35), सूरज कुमार पटवा (30) व नीरज कुमार पटवा (21) पिता शिवशंकर पटवा शामिल हैं. मृतक का घर धत्ता टोला वार्ड संख्या 21 ट्रेनिंग स्कूल के समीप बताया जाता है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.

तीनों भाई बेच रहे थे राखी : मकान बिमल कुमार चौखानी पिता स्व हेमनारायण चौखानी का बताया जाता है. पुराने मकान को तोड़ कर नया कंस्ट्रक्शन किया जाना था. इसके लिए मकान को तोड़ने का काम चल रहा था. मकान का छज्जा, जो बिना पिलर का था, उसके नीचे तीनों भाई राखी बेच रहे थे. इसी दौरान मकान का छज्जा गिर गया जिसमें तीनों भाइयों की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी.

सूचना पर एसडीओ अनिल कुमार, डीएसपी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने सदल बल मौके पर पहुंच कर सभी लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सूरज व नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्रवण की मौत इलाज के दौरान हो गयी. सूचना पर विधायक मंचन केशरी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन