अररिया : उठी छह अर्थी, चीत्कार से गूंज उठा गांव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : डोरियारे पहुंचने पर सभी बच्चों के शव का अंतिम संस्कार प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधयों के बीच कर दिया गया. अलग-अलग श्मशान में छह चिताएं सजायी गयीं और बच्चों ने बच्चों को मुखाग्नि दी. एक ही आंगन से चार अर्थी उठी. जबकि, दो अर्थी अलग-अलग वार्डों से निकली. स्कॉर्पियो […]
विज्ञापन
अररिया : डोरियारे पहुंचने पर सभी बच्चों के शव का अंतिम संस्कार प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधयों के बीच कर दिया गया. अलग-अलग श्मशान में छह चिताएं सजायी गयीं और बच्चों ने बच्चों को मुखाग्नि दी. एक ही आंगन से चार अर्थी उठी. जबकि, दो अर्थी अलग-अलग वार्डों से निकली. स्कॉर्पियो दुर्घटना में मंगलवार को छह बच्चों की मौत हो गयी थी. सभी बच्चे रानीगंज प्रखंड के डोरियारे गांव के थे. परिजन के आंखों से टपकते आंसू व दहाड़ मार रोती
उठी छह अर्थी…
महिलाओं के बीच से सभी बच्चों की अर्थी श्मसान घाट पर ले जाया गया, जहां उसकी अंत्येष्टि कर दी गयी. अंत्येष्टि तो हो गयी पर गांव में रोने व बिलखने की आवाज आज भी सुनाई दे रही थी. इधर काल के गाल से निकले मोलू का इलाज अब भी पूर्णिया के एक अस्पताल में जारी है. पिता इलाज के पैसे के लिए दर-दर चंदा मांग रहे हैं. वह आज भी जीवन और मौत से अस्पताल में जूझ रहा है. इस मामले को ले डोरियारे निवासी दिनेश्वर सिंह ने वाहन चालक के विरुद्ध ताराबाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें लापरवाही के साथ वाहन चलाने का आरोप
लगाया है. उधर चांदो सिंह का पुत्र व पुत्रवधू अब भी अपने ससुराल में है. उसकी कसक अलग है. उसकी पत्नी रीना अपने भाग्य को कोस रही है. गांव में व्याप्त चर्चा की बात पर रीना और कुंठित हो रही हैं. दूल्हा व दुल्हन की विदाई अंतिम संस्कार होने तक रोक दी गयी है. घाट चिकनी निवासी केदार सिंह अपनी बेटी के ससुराल डोरियारे पहुंच कर उनकी पीड़ा को बांटने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










