बाइक सवार युवक को गोलियों से भूना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अमरपुर : थाना क्षेत्र के पवई चौक के पास गुरुवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. जानकीपुर गांव निवासी साखो दास (27) पिता कैलाश दास अमरपुर बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान पवई चौक के पास […]
विज्ञापन
अमरपुर : थाना क्षेत्र के पवई चौक के पास गुरुवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. जानकीपुर गांव निवासी साखो दास (27) पिता कैलाश दास अमरपुर बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान पवई चौक के पास पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उक्त बाइक सवार को गोली मार दी. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद सभी अपराधी घटनास्थल पर से भाग निकले.
आपराधिक छवि का था साखो दास
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे चार गोली मारी और उनके मौत के बाद सभी अपराधी फरार हो गये. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है.
बाइक सवार युवक…
पुलिस की मानें तो मृतक साखो दास पर थाने में कई मुकदमा दर्ज है. अापराधिक छवि के कारण पूर्व में वह कई बार जेल भी जा चुका है. घटना के बाद मृतक के परिजन शव को घटनास्थल पर रखकर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे.
घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक परिजनों से समझाने-बुझाने का प्रयास में लगे हुए थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि साखो दास की हत्या गोली मार कर की गयी है. अभी तक मृतक परिजन के द्वारा थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. उधर, घटना के बाद मृतक परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
अमरपुर के पवई चौक के पास की घटना
हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे मृतक के परिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










