ePaper

बिहार उपचुनाव : भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बिहार भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 11 Mar 2018 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार उपचुनाव : भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बिहार भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अररिया : बिहार से अररिया संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान गत शुक्रवार को एक चुनावी सभा में भडकाऊ भाषण देने के आरोप में भाजपा की प्रदेश इकाई अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ रविवार को नरपतगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी. अररिया के जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा के निर्देश पर नरपतगंज विधानसभा […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार से अररिया संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान गत शुक्रवार को एक चुनावी सभा में भडकाऊ भाषण देने के आरोप में भाजपा की प्रदेश इकाई अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ रविवार को नरपतगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी.

अररिया के जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा के निर्देश पर नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के नोडल पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी निशांत कुमार द्वारा शनिवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. नित्यानंद पर आरोप है कि गत शुक्रवार को नरपतगंज उच्च विद्यालय मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने विवादित टिप्पणी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन