कुख्यात उसमान उर्फ फिच्चा गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार अपराधी से फारबिसगंज थाना में पुलिस पदाधिकारी कर रही है पूछताछ उक्त अपराधी की फारबिसगंज एवं जोगबनी पुलिस को थी काफी दिनों से तलाश फारबिसगंज : फारबिसगंज एवं जोगबनी थाना की पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी उसमान उर्फ फिच्चा उर्फ असलम पिता शनीफ उर्फ समीद टप्पू टोला वार्ड संख्या 13 जोगबनी निवासी […]
विज्ञापन
गिरफ्तार अपराधी से फारबिसगंज थाना में पुलिस पदाधिकारी कर रही है पूछताछ
उक्त अपराधी की फारबिसगंज एवं जोगबनी पुलिस को थी काफी दिनों से तलाश
फारबिसगंज : फारबिसगंज एवं जोगबनी थाना की पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी उसमान उर्फ फिच्चा उर्फ असलम पिता शनीफ उर्फ समीद टप्पू टोला वार्ड संख्या 13 जोगबनी निवासी को फारबिसगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया. अपराधी की गिरफ्तारी डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चला कर बड़े ही नाटकीय अंदाज में किया गया. पुलिस सूत्रों की मानें तो उक्त गिरफ्तार अपराधी की तलाश जोगबनी एवं फारबिसगंज पुलिस को लूट,
डकैती व अन्य संगीन आपराधिक घटनाओं में दर्ज प्राथमिकी में थी. उसके विरुद्ध न्यायालय से भी वारंट निर्गत था. जानकारी अनुसार उक्त शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए जोगबनी एवं फारबिसगंज पुलिस काफी दिनों से परेशान थी. गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज थाना में गहन पूछताछ कर रही है. हालांकि इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने अनभिज्ञता जाहिर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










