परमानंदपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मृतका की आठ वर्षीय पुत्री ने मां की हत्या का सच लाया सामने, आरोपी फरार पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव रानीगंज : क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन खुटहा टोला में दहेज को लेकर एक विवाहिता की न केवल धारदार दबिया से हत्या की गयी, बल्कि साक्ष्य छुपाने की नीयत से […]
विज्ञापन
मृतका की आठ वर्षीय पुत्री ने मां की हत्या का सच लाया सामने, आरोपी फरार
पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव
रानीगंज : क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन खुटहा टोला में दहेज को लेकर एक विवाहिता की न केवल धारदार दबिया से हत्या की गयी, बल्कि साक्ष्य छुपाने की नीयत से आरोपियों द्वारा शव आनन-फानन में दफना दिये जाने का मामला सामने आया है. मंगलवार को दंडाधिकारी सह सीओ सत्येंद्र नारायण सिंह व थानाध्यक्ष किंग कुंदन सहित दर्जनों पुलिस कर्मी की मौजूदगी में विधिवत शव को कब्र से बाहर निकला गया. मामले में समुचित कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्ष ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भिजवाया. वहीं घटना के दो दिन बाद शव कब्र से निकाले जाने को लेकर ग्रामीणों में कौतूहल का माहौल था.
देखते ही देखते संबंधित कब्रिस्तान के समीप सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ आयी. जानकारी अनुसार मंगलवार को बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटयाही वार्ड संख्या तीन निवासी 65 वर्षीय मो फिदा हुसैन ने रानीगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पुत्री की निर्मम हत्या व आरोपियों द्वारा शव दफना दिये जाने की बात कही. अपने आवेदन में फिदा हुसैन ने कहा कि लगभग दस वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज अनुसार पुत्री वर्तमान उम्र 30 वर्षीय रजीना खातून का निकाह परमानंदपुर वार्ड संख्या तीन खुटहा टोला निवासी जफरूद्दीन उर्फ पन्ना लाल के पुत्र मो मंसुर के साथ किया था.
निकाह के कुछ दिन बाद से ही दहेज के लिए रजीना को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा. कई बार मामले को लेकर पंचायती भी किया गया था. 27 जनवरी को रात में रजीना ने अपने भाई मो मुर्तजा को फोन कर हर हाल में सुबह तक दस हजार रुपया पहुंचाने की बात कही. रुपया नहीं पहुंचाने पर पति द्वारा हत्या कर देने की आशंका रजीना ने अपने भाई से जतायी थी. मृतका को आठ वर्ष व चार वर्ष की दो पुत्री है. इस हत्याकांड के चश्मदीद रहे मृतका के आठ वर्षीय पुत्री शबनम ने पूरी बात मामा को बतायी. शबनम ने कहा कि छोटी बहन शबाना को अब्बा मार रहे थे. इसी दौरान मां बचाने आयी, तो अब्बा ने मां के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दबिया से सिर काट कर जान मार दिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है. आरोपी घटना के बाद से ही घर छोड़ कर भाग गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










