दिसंबर माह में विद्युत विभाग को प्राप्त हुआ सबसे अधिक राजस्व
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तीन सौ निजी विद्युत उपभोक्ताओं के पास बकाया बिजली बिल की रकम तीन करोड़ से अधिक बड़े बकायेदार मार्च तक जमा करें बकाया बिजली बिल, अन्यथा रहें सख्त कार्रवाई के लिए तैयार अररिया : बकाया बिजली बिल वसूली के मामले में विभागीय सख्ती असरदार साबित हो रहा है. बीते दिसंबर माह में विद्युत विभाग ने […]
विज्ञापन
तीन सौ निजी विद्युत उपभोक्ताओं के पास बकाया बिजली बिल की रकम तीन करोड़ से अधिक
बड़े बकायेदार मार्च तक जमा करें बकाया बिजली बिल, अन्यथा रहें सख्त कार्रवाई के लिए तैयार
अररिया : बकाया बिजली बिल वसूली के मामले में विभागीय सख्ती असरदार साबित हो रहा है. बीते दिसंबर माह में विद्युत विभाग ने राजस्व प्राप्ति का नया रिकार्ड बनाया है. इस माह विभाग को बकाया विद्युत राजस्व के रूप में कुल आठ करोड़ चार लाख रुपये प्राप्त हुए, जो अब तक किसी महीने में प्राप्त होने वाले राजस्व से अधिक है. इसकी जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के जिला राजस्व अधिकारी तपेश कुमार ने कहा कि दिसंबर माह विद्युत राजस्व प्राप्ति के लिहाज से विभाग के लिए बेहतर साबित हुआ. दिसंबर माह में जिले में तीन करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई. विभाग को हर माह औसतन पांच करोड़ रुपये बकाया विद्युत राजस्व के रूप में प्राप्त होता है. दिसंबर माह में यह आकंड़ा आठ करोड़ के पार जा पहुंचा. जानकारी मुताबिक जिले में हर माह 12.7 करोड़ रुपये की बिजली खपत होती है.
शिक्षा विभाग ने जमा कराया 44 लाख रुपये : शिक्षा विभाग ने विद्युत विभाग को बकाये विद्युत विपत्र के रूप में 44 लाख रुपये जमा कराया है. जानकारी मुताबिक शिक्षा विभाग के पास बकाया बिजली बिल के रूप में 80 लाख रुपये बांकी थे. इसमें बीते माह 44 लाख का भुगतान कर दिया गया है. शेष बचे 36 लाख रुपये भी भी जल्द विभाग को अदा करने का आश्वासन शिक्षा विभाग ने दिया है. जानकारी मुताबिक अररिया नगर परिषद कार्यालय विद्युत विभाग के बड़े बकायेदारों में शामिल है. बकाया विद्युत विपत्र के रूप में नप कार्यालय के पास एक करोड़ तीन लाख का बकाया है. इसकी वसूली विभाग के लिए फिलहाल चुनौती बनी हुई है. बकाया बिजली बिल के मामले में सरकारी विभाग ही नहीं निजी तौर पर विद्युत का उपभोग करने वाले उपभोक्ता भी सिर दर्द बने हुए हैं. एक अनुमान के मुताबिक 300 निजी उपभोक्ताओं के पास विद्युत विभाग के बकाये की रकम तीन करोड़ से अधिक है. जिला विद्युत राजस्व अधिकारी ने कहा कि इन बड़े बकायेदारों को मार्च के अंत तक हर हाल में बकाया बिल की राशि जमा कराने को कहा गया है. ऐसा नहीं करने वालों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी उन्होंने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










