थोड़ी देर के लिए निकली धूप बेअसर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
छाया रहा कोहरा,कनकनी है बरकरार दस दिनों से जारी भीषण ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सोमवार को भी सुबह में कोहरा छाया रहा. दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली. अररिया : शहर में दस दिनों से जारी शीतलहर के मद्देनजर वार्डों में अलाव जलाने की मांग तेज […]
विज्ञापन
छाया रहा कोहरा,कनकनी है बरकरार
दस दिनों से जारी भीषण ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सोमवार को भी सुबह में कोहरा छाया रहा. दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली.
अररिया : शहर में दस दिनों से जारी शीतलहर के मद्देनजर वार्डों में अलाव जलाने की मांग तेज हो गयी है. वार्ड संख्या 23 के पार्षद सुमित कुमार सुमन ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र देते हुए उनके वार्ड के मुख्य स्थलों पर अलाव जलाये जाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि भीषण ठंड में लोगों का जीना मुहाल है. मजदूर तबके के लोगों के पास पर्याप्त गर्म कपड़े भी नहीं हैं. ऐसी स्थिति में सरकारी स्तर पर अलाव उपलब्ध कराये जाने से उन्हें इस भीषण ठंड में राहत मिलेगी.
उन्होंने वार्ड के काली मंदिर चौक, फुसनी चौक, बीड़ी पट्टी, सगीर बाबू चौक, मलेरिया सेंटर चौक, सदर बाजार रोड, मछली पट्टी, चावल पट्टी, ठाकुरबाड़ी मंदिर के निकट व महावीर मंदिर चौक पर अलाव जलाये जाने की मांग की है. इधर, नप पार्षद दीपी आनंद, द्रौपदी देवी, नूर आलम उर्फ टिपू, फरीदा खातून, लवली नवाब, सीता देवी, पार्षद प्रतिनिधि संजय अकेला, शशिभूषण झा, पिंकू यादव, मो हैदर आदि ने भी अपने वार्डों के मुख्य स्थलों पर अलाव जलाये जाने की मांग कार्यपालक पदाधिकारी से की है. आठ दिनों से लगातार पड़ रही ठंड के बाद सोमवार को निकली हल्की धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी. सुबह ग्यारह बजे के बाद दिन थोड़ा साफ हुआ.
हल्की धूप भी निकली. इसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया. धूप निकलता देख लोग खुले जगहों पर एकत्र होकर घंटों खुली धूप में अपने शरीर को गर्म करने की कोशिश में लगे रहे. इससे पहले सोमवार की सुबह जिले भर में घना कोहरा काफी देर तक छाया रहा. इस बीच दृष्यता इतनी कम हो गयी की कुछ हाथ की दूरी पर खड़े लोगों को देख पाना मुश्किल था.
लेकिन दस बजे के बाद कोहरा का धुंध छंटने लगा. धूप निकलने के बाद लोग अपने जरूरी कार्यों से घर से निकले. इस कारण सड़कों पर लोगों की चहलकदमी बीते कुछ दिनों के बाद सामान्य होता दिखा. हल्की धूप के बीच मंद-मंद बह रही ठंडी हवा लोगों को परेशान करता रहा. कुछ देर के लिए निकली धूप से ठंड से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली. लेकिन दोपहर बाद से ही हालत फिर बिगड़ने लगे. हवाओं की रफ्तार फिर से तेज होने लगी. वातावरण में भी घना कोहरा पसरने लगा. इस कारण लोगों को शाम ढलने से पहले अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर फिर से मजबूर होना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










