ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक नरपतगंज : प्रखंड के फतेहपुर-नरपतगंज सड़क पर बरदाहा के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 16 वर्षीय एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ट्रैक्टर को रोक कर हुए नरपतगंज […]

विज्ञापन

सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में

आया युवक

नरपतगंज : प्रखंड के फतेहपुर-नरपतगंज सड़क पर बरदाहा के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 16 वर्षीय एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ट्रैक्टर को रोक कर हुए नरपतगंज थाना को इसकी सूचना दी. मृतक की पहचान बड़हरा पंचायत के बरदाहा वार्ड संख्या आठ निवासी मो मोती पिता मो सजीर के रूप में की गयी. घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

जानकारी अनुसार मंगलवार को बड़हरा गांव निवासी सरयुग यादव का ट्रैक्टर धान लोड कर फतेहपुर से नरपतगंज की ओर से जा रहा था. इसी दौरान बरदाहा वार्ड संख्या आठ के समीप 16 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक फरार हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन व शव को कब्जे में लेते हुए नरपतगंज थाना पुलिस को जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुअनि राजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. मृतक के परिजनों से पूछताछ की. मौके पर पुलिस पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की पुष्टि थानाध्यक्ष महेश कुमार ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन