55 वारंटी गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिला पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान शनिवार की रात पुलिस मुख्यालय पटना व एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. सबसे अधिक गिरफ्तारी फारबिसगंज थाना क्षेत्र में हुई. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अररिया : पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले के […]
विज्ञापन
जिला पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान
शनिवार की रात पुलिस मुख्यालय पटना व एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. सबसे अधिक गिरफ्तारी फारबिसगंज थाना क्षेत्र में हुई. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
अररिया : पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कांड के अभियुक्तों, वारंटियों, अपराधियों को ले सघन छापामारी अभियान चलाया गया. शनिवार की रात चलाये गये इस अभियान में कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें कांड के अभियुक्त, वारंटी व कुर्की जब्ती के वारंटी शामिल हैं. मिली जानकारी अनुसार इस अभियान में सर्वाधिक गिरफ्तारी फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने किया. इन्होंने छह लोगों को गिरफ्तार किया, नगर थाना पुलिस ने पांच, पलासी थाना पुलिस ने पांच, जोगबनी थानाध्यक्ष ने पांच, भरगामा थानाध्यक्ष ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया.
आरएस ओपी अध्यक्ष ने चार को गिरफ्तार किया. इसी तरह अररिया बैरगाछी ओपी पुलिस ने एक, जोकीहाट थानाध्यक्ष ने तीन, महलगांव में एक, बथनाहा में तीन, कुआंड़ी, बौंसी, नरपतगंज थाना पुलिस ने एक-एक को गिरफ्तार किया. सिकटी थानाध्यक्ष ने तीन, सिमराहा थाना पुलिस ने तीन, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष ने चार, फुलकाहा थानाध्यक्ष ने तीन, रानीगंज थाना पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया. बताया गया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में कांड के अभियुक्त, कुर्की-जब्ती वारंटी व वारंटी शामिल है. सभी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
भरगामा प्रतिनिधि के अनुसार, भरगामा थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत डकैती मामले के अभियुक्त समेत पांच वारंटी को गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में बीरनगर निवासी मो शौकत भी शामिल हैं, जो डकैती कांड का अभियुक्त है. इसके अलावा रंजीत राय, पप्पू कुमार राय, मो अजीम एवं मो कुद्दुस विभिन्न मामलों का वारंटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










