...तो नयी ट्रेन का नाम होगा ''धरती आबा एक्सप्रेस''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2016 1:10 AM
रांची: रेलवे बोर्ड ने हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा एक्सप्रेस’ रखने से इनकार कर दिया है. बोर्ड ने झारखंड सरकार के प्रस्ताव को यह कहते हुए लौटा दिया कि किसी भी ट्रेन का नाम महापुरूषों के नाम पर नहीं है. किसी ट्रेन का नाम महापुरुषों के उपनाम या उनसे जुड़े किसी स्थल या […]
रांची: रेलवे बोर्ड ने हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा एक्सप्रेस’ रखने से इनकार कर दिया है. बोर्ड ने झारखंड सरकार के प्रस्ताव को यह कहते हुए लौटा दिया कि किसी भी ट्रेन का नाम महापुरूषों के नाम पर नहीं है. किसी ट्रेन का नाम महापुरुषों के उपनाम या उनसे जुड़े किसी स्थल या महत्वपूर्ण घटना पर रखा जाता है.
इसके बाद सरकार ने नया प्रस्ताव भेज कर हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का नाम ‘धरती आबा एक्सप्रेस’ रखने का आग्रह किया है. गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिल कर हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा एक्सप्रेस’ रखने का आग्रह किया था. इसका प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया था.
जय प्रकाश नारायण के नाम पर चलती है संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस : देश में कई महापुरुषों के उपनाम, उनके जन्म स्थल या उनसे जुड़े महत्वपूर्ण घटनाओं को लेकर ट्रेनों का नाम रखा गया है. लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर रेलवे ने ट्रेन का नाम संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस रखा है. इसी प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर साबरमती एक्सप्रेस का परिचालन होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










