टेंडर के विवाद में गोलीबारी, मची अफरातफरी

Published at :05 Feb 2014 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
टेंडर के विवाद में गोलीबारी, मची अफरातफरी

बक्सर. शहर के मेन रोड स्थित नगर पर्षद परिसर में बुधवार की सुबह टेंडर के विवाद में एक पक्ष के हथियारबंद लोगों ने बोली लगाने आये पूर्व मुखिया की जम कर पिटाई की और 15 चक्र गोलियां चला कर दहशत फैला दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए भाग निकले. इसकी […]

विज्ञापन

बक्सर.

शहर के मेन रोड स्थित नगर पर्षद परिसर में बुधवार की सुबह टेंडर के विवाद में एक पक्ष के हथियारबंद लोगों ने बोली लगाने आये पूर्व मुखिया की जम कर पिटाई की और 15 चक्र गोलियां चला कर दहशत फैला दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए भाग निकले. इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी सुनील कुमार नगर थाने की पुलिस के साथ पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से पांच खाली खोखा बरामद किया. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की, पर कुछ हाथ नहीं लगा. नगर पर्षद में टेंडर के दौरान गोलीबारी की पहली घटना है. इससे मेन रोड में अफरा-तफरी मच गयी. गोलीबारी के कारण टेंडर को स्थगित कर दिया है. अब 11 फरवरी को बोली लगायी जायेगी. पुलिस के अनुसार, नगर पर्षद के 14 सैरातों के लिए पांच फरवरी को टेंडर पर बोली लगनी थी. तीन गाड़ियों पर सवार हथियारबंद लोग नगर पर्षद पहुंचे और टेंडर के लिए आये चरित्रवन के पूर्व मुखिया अखिलेश्वर सिंह की पिटाई शुरू कर दी और दहशत फैलाने के लिए 15 चक्र गोलियां चलायीं.

पुलिस का कहना है कि हथियारबंद लोग नहीं चाहते थे कि कोई दूसरा पक्ष टेंडर में शामिल हो. थानाध्यक्ष गोरख राम ने बताया कि जख्मी के बयान पर कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह, शिवानंद सिंह और श्याम प्रकाश सिंह सहित 11 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर, छोटे सिंह ने फोन पर बताया कि पूर्व मुखिया के पक्ष से भी गोली चलायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन