गंडामन कांड : एचएम मीना देवी के भैंसुर पर गिरफ्तारी का वारंट

Published at :10 Dec 2013 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
गंडामन कांड : एचएम मीना देवी के भैंसुर पर गिरफ्तारी का वारंट

छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड के गंडामन धर्मासती स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में 23 बच्चों की हुई मौत मामले के अभियुक्त तत्कालीन प्रधान शिक्षिका मीना देवी के भैंसुर ध्रुव राय की गिरफ्तारी का वारंट सीजेएम ने मंगलवार को निर्गत कर दिया. सीजेएम ने थाना कांड संख्या 154/13 के अभियुक्त ध्रुव राय पर गिरफ्तारी का वारंट […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड के गंडामन धर्मासती स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में 23 बच्चों की हुई मौत मामले के अभियुक्त तत्कालीन प्रधान शिक्षिका मीना देवी के भैंसुर ध्रुव राय की गिरफ्तारी का वारंट सीजेएम ने मंगलवार को निर्गत कर दिया. सीजेएम ने थाना कांड संख्या 154/13 के अभियुक्त ध्रुव राय पर गिरफ्तारी का वारंट निर्गत करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. मालूम हो कि उक्त विद्यालय में विषाक्त मध्याह्न् भोजन खाने से 23 बच्चों की मौत हुई थी और इस मामले में एक मृत बच्चे के पिता अखिलानंद मिश्र ने प्रधान शिक्षिका मीना देवी को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में ध्रुव राय ने गांव के एक महादलित बच्चे के पिता को गवाही नहीं देने के लिए डराया और धमकाया था साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट भी की थी. न्यायालय उस मामले में पहले ही ध्रुव राय पर गिरफ्तारी का वारंट जारी कर चुकी है. पुलिस का मानना है कि इस घटना में मीना देवी के साथ-साथ उसके पति अजरुन राय व भैंसुर ध्रुव राय की भी संलिप्ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन