महिला होने के नाते सुषमा को नहीं किया जाना चाहिए परेशान: लालू

पटना: ललित मोदी प्रकरण पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे की विपक्ष की मांग के बीच मंगलवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह एक महिला हैं. लालू प्रसाद ने कहा, सुषमा स्वराज एक महिला हैं और इस मुद्दे को […]
पटना: ललित मोदी प्रकरण पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे की विपक्ष की मांग के बीच मंगलवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह एक महिला हैं.
लालू प्रसाद ने कहा, सुषमा स्वराज एक महिला हैं और इस मुद्दे को लेकर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को उन्हें और नहीं परेशान करना चाहिए. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बानने को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की गई बैठक की अध्यक्षता करने के बाद राजद प्रमुख मीडिया से मुखातिब हो रहे थे. जब उनसे उनकी टिप्पणी को विस्तारित करने को कहा गया तो प्रसाद ने कहा कि उनके पास इसमें और जोड़ने के लिए कुछ नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




