लालू के समधी बनेंगे मुलायम

नयी दिल्ली: हिंदीपट्टी के दो क्षेत्रीय दिग्गज जल्द ही रिश्तों की डोर में बंधनेवाले हैं. सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पोते के साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी की होनेवाली शादी से दोनों परिवारों के बीच नजदीकी बढ़ने की संभावना है. कुछ समय पहले ही मुलायम सिंह के घर जनता परिवार के नेताओं […]
सूत्रों का कहना है कि मुलायम सिंह के पोते और लालू प्रसाद की बेटी राजलक्ष्मी के बीच विवाह की बात तय हो चुकी है. हाल ही में तेज प्रताप मुलायम की छोड़ी गयी मैनुपरी सीट से लोकसभा का उपचुनाव जीत कर सांसद बने हैं.
तेजप्रताप मुलायम के भाई रणवीर सिंह के पुत्र है. सूत्रों के मुताबिक मुलायम के पोते तेज प्रताप और लालू की बेटी राजलक्ष्मी की सगाई दिसंबर में होगी, जबकि शादी फरवरी में. लोकसभा में सपा नेता रामगोपाल यादव से जब संवाददाताओं ने इस विषय में पूछा तो उन्होंने इसे पारिवारिक बात बताया. यह पूछने पर कि दो दलों के नेताओं के बीच होनेवाले इस संबंध का कोई असर पड़ेगा, उन्होंने कहा कि सुचेता और कृपलानी जी भी अलग-अलग दलों में थे. इसलिए परिवारिक रिश्ते और राजनीति अलग-अलग चीजें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




