पुलिस के बुलावे पर नहीं आये विधायक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2014 5:57 AM

विज्ञापन

पटना : बख्तियारपुर के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव पर अब पुलिस का शिकंजा कसने लगा है. पुलिस की नजर में ट्रैक्टर रोकना भी एक तरह से रंगदारी व गुंडागर्दी है. अनुसंधान में यह बात सामने आ चुकी है कि विधायक ने सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर को रोका था. घटनास्थल पर एएसपी मनोज कुमार तिवारी […]

विज्ञापन

पटना : बख्तियारपुर के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव पर अब पुलिस का शिकंजा कसने लगा है. पुलिस की नजर में ट्रैक्टर रोकना भी एक तरह से रंगदारी व गुंडागर्दी है. अनुसंधान में यह बात सामने आ चुकी है कि विधायक ने सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर को रोका था.

घटनास्थल पर एएसपी मनोज कुमार तिवारी द्वारा गवाहों व अन्य लोगों से लिये गये बयान से यह जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर को रोका गया था. इसके अलावा कुछ साक्ष्य भी पुलिस के हाथ में लगे हैं. हालांकि, पुलिस ने विधायक को अपना पक्ष रखने व 20 लाख बकाया से संबंधित ब्योरा देने के लिए बुलाया था, लेकिन वे न तो पहुंचे और न ही संपर्क किया.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन तक उनका इंतजार किया जायेगा. अगर वह अपना पक्ष नहीं रखते हैं, तब गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर केस को सत्य कर दिया जायेगा. पाटलिपुत्र इन्फ्रास्ट्रर कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी सुनील कुमार सिंह ने विधायक पर सालिमपुर थाना क्षेत्र के कसबा गांव से मुरादपुर तक चार किमी तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने व 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

सुनील सिंह ने पुलिस को बताया था कि सड़क निर्माण कार्य को बाधित करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया और मजदूरों से मारपीट की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन