विम्स में जूनियर डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2019 3:19 AM
विज्ञापन
गिरियक (नालंदा) : पावापुरी स्थित वर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (विम्स) में गुरुवार की देर रात जूनियर डॉक्टरों ने भर्ती मरीजों के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस दौरान एक परिजन बुरी तरह से जख्मी हो गया. फिर जान बचाकर विम्स अस्पताल से भागे जख्मी परिजन अमित ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के […]
विज्ञापन
गिरियक (नालंदा) : पावापुरी स्थित वर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (विम्स) में गुरुवार की देर रात जूनियर डॉक्टरों ने भर्ती मरीजों के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस दौरान एक परिजन बुरी तरह से जख्मी हो गया. फिर जान बचाकर विम्स अस्पताल से भागे जख्मी परिजन अमित ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज कराया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 50 की संख्या में रहे जूनियर डॉक्टरों व अस्पताल के कर्मियों ने यहां भर्ती एक मरीज से मिलने पहुंचे उनके कुछ परिजनों की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान कुछ लोग जख्मी और चोटिल हो गये. इधर, घटना की सूचना पर विम्स पहुंची पावापुरी ओपी की प्रभारी प्रभा कुमारी के साथ भी जूनियर डॉक्टरों ने बदसलूकी का प्रयास किया.
इधर, स्थिति अनियंत्रित होते देख ओपी प्रभारी प्रभा ने इसकी सूचना अपने वरीय पदाधिकारियों को दी. सूचना के तुरंत बाद दल-बल के साथ एसपी नीलेश कुमार, राजगीर के एसडीओ संजय कुमार और राजगीर के डीएसपी सोमनाथ प्रसाद पहुंचे और आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों और मरीजों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. एसपी नीलेश ने घटना में संलिप्त रहे लोगों के विरुद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है.
क्या है पूरा मामला
शेखपुरा जिले के 18 वर्षीय सुमन कुमार की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गयी थी. परिजनों ने सुमन को विम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था. लेकिन, मरीज की स्थिति बिगड़ते देख उनके परिजनों ने जूनियर डॉक्टरों से सीनियर डॉक्टर को बुलाने का अनुरोध किया.
नर्स व वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि मरीज की स्थिति ठीक है. दुबारा अनुरोध करने पर मरीज के परिजनों पर जूनियर डॉक्टर आक्रोशित हो गये. फिर बात नोकझोंक से होते हुए बदसलूकी व मारपीट तक जा पहुंची. इसके बाद पावा गांव के सत्येंद्र सिंह के पुत्र अमित कुमार भर्ती मरीज को देखने पहुंचे. इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने सत्येंद्र के साथ हाथापाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










