पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, विरोध में सड़क किया जाम
Updated at : 22 May 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

सोमवार की शाम मोबाइल के साथ शौच के लिए निकली थी घर से लड़की के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज खजौली : थाना क्षेत्र के इनरवा पश्चिम में एक तालाब के भिंडे पर पेड़ से लटकती एक युवती की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. देखते-ही-देखते यह खबर […]
विज्ञापन
सोमवार की शाम मोबाइल के साथ शौच के लिए निकली थी घर से
लड़की के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
खजौली : थाना क्षेत्र के इनरवा पश्चिम में एक तालाब के भिंडे पर पेड़ से लटकती एक युवती की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. देखते-ही-देखते यह खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी.
ग्रामीणों ने तत्काल घटना की खबर पुलिस को दी. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची सदर डीएसपी कामनी बाला व थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल की उपस्थिति में पुलिस ने लाश को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया. लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस से लाश छीनकर खजौली, कलुआही मुख्य सड़क को जाम कर स्थानीय प्रशासन के विरोध में सड़क जाम कर दिया.
सदर डीएसपी कामनी बाला व थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पर लाश को अपने कब्जे में लेकर पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. थानाध्यक्ष चौपाल ने बताया कि इनरवा पश्चिम गांव के राम कृपाल यादव की 17 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी अपने हाथ मे मोबाइल फोन लेकर बीते सोमवार की शाम अपने घर से शौच के लिए निकली. उसी वक्त गांव की गीता देवी, रितु कुमारी सहित अन्य चार महिलाएं शौच के लिए निकली थी.
महिलाओं ने शोभा को घर चलने को कहा तो उसने थोड़ी देर बाद आने की बात कह टरका दिया. जब लड़की रात के 8 बजे तक अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. तकरीबन 8.40 बजे लड़की ने अपने परिजनों को फोन से सूचित किया कि नहर पर कुछ लोग जान से मारना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




